सहारनपुर। स्मार्ट सिटी चेयरमैनध्मंडलायुक्त संजय कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर की योजनाएं छह माह में धरातल पर उतरनी शुरु हो जायेगी और शहर के लोग सहारनपुर का नागरिक होने पर फख्र महसूस करेंगे। उन्होंनें अपने जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी वह सपना उन्हें साकार होता दिखायी देगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की परियाजनाओं के तहत शहर के लोगों को जागरुक भी किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि दो सौ करोड़ रुपये की लागत से 23 किमी लंबी स्मार्ट रोड बनाने का काम किया जायेगा। शहर की पांवधोई और ढमोला नदियों का स्वरुप बदलने का हमने निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बाईपास चालू हो जाने से शहर को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। करीब 25 हजार गाडिया हर रोज उस हाईवे से गुजर रही हैं।
उन्होंने शहर के लोगों से भी अपनी सोच में परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद किसी ने मास्क लगाया या नही, तीन सवारी क्यों बैठी है, हैलमेट क्यों नहीं लगाया ,यह कोई नहीं पूछेगा। नियम तोडने वालों के घर स्वयं चालान चला जायेगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद आदि मे ये शुरु हो गया है।