महेंदी लगाने का कार्य करने वालों की कोविड-19 जांच जरूरी- जिलाधिकारी
कोर्ट रोड़ व नेहरू रोड़ पर 30 अक्टूबर को लगेंगा विशेष कैम्प
सहारनपुर। जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए निर्देश दिए है कि महंेदी लगाने का कार्य करने वाली महिला अथवा पुरूषों को कोविड-19 का टेस्ट कराया जाना जरूरी है। उन्हांेने कहा कोविड-19 की जांच के बाद ही महेंदी लगाये जाने की अनुमति प्रदान की जायेंगी।
उन्होंने कहा कि कोविड़-19 की जांच के लिए दो स्थानांे पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जायेंगा। अलिखेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिना कोविड-19 की जांच कराये किसी को भी महेंदी लगाये जाने की अनुमति नहीं दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 30 अक्टूबर, 2020 को कोर्ट रोड़ तथा नहेरू रोड़ सहित दो स्थानों पर महेंदी लगाने वालों की कोविड-19 जांच के लिए विशेष कैम्प लगाये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि बिना कोविड-19 जांच कराये कोई भी महिला या पुरूष महंेदी लगाये पाया गया तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाही की जायेंगी। जिलाधिकारी ने महेंदी लगाये जाने के कार्य करने वालांे का आह्वान किया है कि वे कल अपनी नियत स्थानों पर कोविड-19 की जांच करा लें।