प्रमाण पत्रों के साथ महिलाएं
महिलाओं को अपराधों तथा उत्पीडन से बचाव के लिये कानून की जानकारी दी
सहारनपुर। मिशन शक्ति- ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन’ अभियान के प्रथम चरण के अन्तर्गत छठे दिवस बाल विकास परियोजना अधिकारियों, विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन, महिला शक्ति केन्द्र, सखी-सन स्टाप सेन्टर, आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ए0एन0एम0, आशा कार्यकत्रियों तथा शिक्षिकाओं न भाग लिया। महिला और बालिकाओं को बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट के प्रावितधानों, घरेलू हिंसा से बचाव की जानकारी दी गयी।
पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के सफल क्रियान्वयन हेतु विधि का उल्लंघन करने वाले बालकों, खोये-पाये बालकों के विषय में आवश्यक कार्यवाही हेतु जानकारी दी गयी तथा बालकों को बाल कल्याण समिति अथवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करते हुए पुलिस की भूमिका तथा उसके दायित्वों की जानकारी दी गयी। उक्त बैठक में ग्राम बाल संरक्षण समिति तथा ब्लाक बाल कल्याण समिति की बैठके प्रत्येक त्रैमास पर आयोजित करने तथा उसके अध्यक्षध्सदस्यों के दायित्वों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्रीमती डॉ. अनिता सोनकर, द्वारा बाल संरक्षण समितियों में बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों तथा उनके दायित्वों की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि महिला तथा बालिकाएं अब छेड़छाड़ की घटनाओं पर चुप्पी तोड़ो अब तो बोलो विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिला हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालगृह (बालिका), पुष्पांजलि विहार जनता रोड, में बालिकाओं हेतु आत्म रक्षा मार्शल आर्ट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के सभी प्राथमिकध्उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालकों के अधिकार विषय पर ऑन लाइन निम्बन्ध, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बालकों के अधिकारों पर प्रकाश डाला गया तथा महिला हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी। उक्त मिशन के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा गायन-वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद सहारनपुर के गंगोह, नानौता, पुंवारका, मुजफ्फराबाद, सरसावा तथा सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र व न्याय पंचायतों यथा-शाकुम्भरी देवी मेला, बाबा भूरादेव मेला परिसर, नागल माफी, बरसी, खानपुर, मनोहरा, तीतरो, डेघेडा, खेड़ा मुगल, बचीटी, मझोल जबरदस्तपुर, चाटकी, सम्भालकी शेख, निवादा तिवाया, खतौली, बसेडा तल्हेड़ी बुजुर्ग, चन्देना कोली, गोरधनपुर, नारायणपुर, पठेड, पचकुआ आदि स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने हेतु जानकारी दी गयी तथा बाल अधिकारों के विषय में जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु पम्प्लेट, पोस्टर आदि का वितरण किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किये गये।