सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेन्द्र सिंह बिष्ट का आज लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी व भाजपा नेता उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेनाएं व्यक्त करते हुए शोक जताया। नम आंखों के बीच उनका आज अंतिम संस्कार किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा नवीन नगर निवासी 80 वर्षीय राजेन्द्र सिंह बिष्ट पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे और आज उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी और सूचना पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित कई वरिष्ठ भाजपा व समाज सेवी पहुंचे ओर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शोक जताया।
दोपहर बाद राजेन्द्र सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का हकीकत नगर स्थित शमशान घाट पर नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, महापौर संजीव वालिया, पार्षद नरेश रावत सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे। राजेन्द्र सिंह बिष्ट अपने पीछे श्रीमती सरोज देवी, तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए, जो सभी अपने घर परिवार के है।