सहारनपुर। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति से जुडे लोगों ने आज स्वामी तुरियानंद स्कूल की गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की और सभी से गौ माता की सेवा करने का आह्वान किया। समिति पदाधिकारियों द्वारा मंडी समिति के सामने स्वामी तुरियानंद स्कूल की गौशाला में गौ सेवा की गई। समिति संयोजक अभिषेक जैन की सुपुत्री अक्षि जैन ने सभी के साथ मिलकर गौ सेवा की व गाय माता को चारा खिलाया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष हर्षित गोयल, महामंत्री राजा जैन, वरिष्ठ संगठन मंत्री अभिषेक जैन, वरिष्ठ मंत्री राज अरोड़ा, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, संगठन मंत्री आयुष जैन, मंत्री मोहित जैन पारस महेता, सन्नी जैन उपस्थित रहे।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...