Skip to main content

सब्जीमंडी व चतरा पुल बनेंगे फोर लेन और दाल मंडी रहेगा टू लेन...

कमिश्नर व नगरायुक्त ने की तीनों पुलों के निर्माण कार्य की शुरुआत


सब्जीमंडी व चतरा पुल बनेंगे फोर लेन और दाल मंडी रहेगा टू लेन



तीनों पुलों के किनारे फुटपाथ भी बनाये जायेंगे


सहारनपुर। कमिश्नर व स्मार्ट सिटी के चेयरमैन संजय कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने चतरा पुल (कुमार सिनेमा के सामने) पर नारियल फोड़कर तथा सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक जसवंत सिंह स्याना ने पुल पर हथौड़ी मारकर पुलों के निर्माण कार्यो की शुरुआत की। स्मार्ट सिटी के तहत बनाये जाने वाले तीनों पुलों दाल मंडी पुल, सब्जी मंडी पुल व चतरा पुल के निर्माण पर करीब पांच करोड़ 90 लाख रुपये की लागत आयेगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुगम करने और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत जहां सड़का का चौड़ीकरण किया जा रहा है वहीं शहर में घनी आबादी के बीच स्थित तीनों पुलों दाल मंडी पुल, सब्जी मंडी पुल व चतरा पुल का भी चौड़ीकरण किया जाना है। इन तीनों पुलों पर निर्माण कार्य की शुरुआत सोमवार को स्मार्ट सिटी चेयरमैन व कमिश्नर संजय कुमार तथा नगरायुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुल पर नारियल फोड़कर तथा सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक जसवंत सिंह स्याना ने पुल पर हथौड़ी मारकर की। इससे पूर्व कमिश्नर संजय कुमार ने स्याना से तीनों पुलों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। स्याना ने बताया कि दालमंडी पुल दो लेन का रहेगा और उस पर करीब 141.89 लाख रुपये का व्यय आयेगा। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी व चतरा पुल फोर लेन के बनेंगे। इनकी लंबाई करीब 15 मीटर और चैड़ाई तीस मीटर रहेगी। स्याना ने बताया कि चतरा पुल व सब्जी मंडी पुल पर साढे़ सात-साढे़ सात मीटर चौड़ाई की दो लेन रहेगी। इनके दोनों ओर फुटपाथ भी बनाये जायेंगे। पुलों के पास लगे बिजली के पोल तथा ट्रांसफाॅर्मर भी हटाये जायेंगे। जबकि दाल मंडी पुल की चैड़ाई दो लेन यानि साढ़े सात मीटर रहेगी और उसके साथ फुटपाथ भी  बनाये जायेंगे। उन्होंने कमिश्नर संजय कुमार को बताया कि फोर लेन वाले प्रत्येक पुल पर 223.69 लाख रुपये की लागत आयेगी। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक स्याना ने बताया कि पुलों का निर्माण पूरा करने में करीब तीन माह का समय लगेगा। इस पर कमिश्नर ने निर्देश दिये कि इन पुलों का निर्माण जल्द से जल्द शुरु कर पूरा किया जाए। 


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...