Skip to main content

समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से जागरूकता अभियान को सफल बनाया जा सकता है: एसएसपी

जनमंच प्रेक्षागृह में सुरक्षा की शपथ लेते एसएसपी व अन्य तथा रोल मॉडल बनी महिला को शक्ति योद्धा का प्रमाण पत्र देते अतिथिगण



सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.एस.चन्नपा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल सरकारी तौर पर न रहे। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही जागरूकता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिला ने इस विशेष अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर यह साबित किया है कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग है।


आवश्यकता केवल उन्हें जागरूक करने की  है तथा कानून के बारे में जानकारी देने की है।  उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि हम महिला तथा बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ भी दिलायें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.एस चन्नपा जनमंच सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रथम चरण के समापन समारोह में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं तथा अन्य को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत महिला तथा बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने इस मौके पर सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि समाज के हर कोने में हमे इस अभियान को पंहुचाना है। एसएसपी ने जनमंच में उपस्थित सभी को सुरक्षा शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित महिला रोल मोडल के हाथों से द्वीप प्रज्जवलित कराकर किया गया।


साथ ही बालिकाओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुती दी गयी। तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में कराये गये कार्यक्रमों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखायी गयी। एसएसपी द्वारा प्रोबेशन विभाग से दीपा, अंशिका गगनेजा आईसीडीएस विभाग से सुनीता चैधरी, सोनिया जैन, मुनेश, माध्यमिक शिक्षा विभाग से शोभा चैधरी, श्रीमती गरिमा, कु0राखी चिकित्सा विभाग से अर्चना, सुश्री रीना, प्रारम्भिक शिक्षा से डॉ. पूजा यादव, क्रीड़ा विभाग से रिदम गुप्ता, सुश्री प्रीती,


मेडिकल कॉलेज से डॉ.पल्लवी पाण्डेय, डॉ. प्रीती सिन्हा पॉलिटैक्निक से मेघा शर्मा, रितु सिंह, उच्च शिक्षा से डॉ. सुनीता सोनकर पुलिस विभाग से सरिता सिंह, कल्पना त्यागी, रजनी, नगर निगम से मधु, राजस्व विभाग से साइस्ता राव, उद्योग से अर्चना, राधा मिश्रा को रोल मोडल के रूप में शक्ति योद्धा का प्रमाण पत्र अपने हाथ से दिया तथा कुल 247 प्रमाण पत्र निर्गत किये गये।


कार्यक्रम में डॉ.पूजा यादव, डॉ. सुनीता सोनकर, कल्पना त्यागी, साइस्ता राव, बालिका गृह से सुश्री दीपा आदि द्वारा महिला सशक्तीकरण के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार साझा किये। इस अवसर पर नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस0बी0सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार,


एस0पी0 ट्रैफिक प्रेमचन्द, उप श्रमायुक्त शक्ति सैन मौर्य, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...