सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा: जिलाधिकारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 31 अक्टूबर 2020 को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रातः 09ः15 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई जायेंगी। अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए है कि 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रातः 09ः15 बजे अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई जायेंगी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेंगा। अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि अर्थात 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में राष्ट्रीय एकीकरण प्रतिज्ञा ली जायेंगी।
31 अक्टूबर 2020 प्रातः 09ः10 बजे से 09ः12 बजे तक 02 मिनट का मौन धारण कर स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। दिन में जिला मुख्यालयों और महत्वपूर्ण शहरों में स्थानीय प्रशासन द्वारा रैलियां आयोजित की जाती है। इन रैलियों में राष्ट्रीय भावना और देश भक्ति के गीत गाए जाने के साथ ही गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाषण दिये जायोंगे। 31 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती का जनपद में भव्य रूप से आयोजन होगा