सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत टीपी नगर एक ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही राकेश कैमिकल पुलिस चैकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत टीपी नगर में आज शिव भोला ट्रांसपोर्ट का संचालन करने वाले अजय शर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। तत्काल ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों व पुलिस को दी गयी। बताया जाता है कि अजय शर्मा रोज की भांति अपने घर गोविंद विहार से ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे थे और कुछ देर बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि उनका शव ट्रांसपोर्ट के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटका मिला।
जैसे ही लोगों ने देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह तत्काल ही मौके पर पहुंचे। इसी बीच राकेश कैमिकल्स चैकी पुलिस भी मौके पर पहुंचे और मृतक अजय शर्मा का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।