दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा
सहारनपुर। कृषि अध्यादेश को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा से दिल्ली कूच करने वाले किसानों पर किए गए लाठी चार्ज की कांग्रेस नेताओं ने कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए कहा कि यह सरकार की हिटलरशाही है, जिसे किसी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और अन्नदाता के खिलाफ बनाए गए कानून को तत्काल रद्द किया जाये।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चैधरी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने किसानों पर हुए हमले की भत्र्सना करते हुए इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन माना। उन्होंने कहा कि अन्नदाता से न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकार छीनने वाली मोदी सरकार अब किसानों को बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों का बंधुआ मजदूर बनाने पर तुली हुई है और कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। इस मौके पर गणेश दत्त शर्मा, गुलफाम अंसारी, करण सिंह गौतम, चैधरी राजेश पाल, राजेश धीमान, धर्मपाल जोशी, सचिन वर्मा, मनोज शर्मा आदि शामिल रहे।