गुरूनानक के प्रकाश पर्व पर रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत हुई निहाल
सहारनपुर। सिक्खों के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव महाराज का प्रकाश पूरब अटूट श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कीर्तन दरबार में रागी जत्थेदारों ने शबद कीर्तन व गुरूबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान संगत ने अटूट लंगर भी छखा।श्री गुरूनानक देव महाराज के प्रकाश पूरब पर आयोजित कीर्तन दरबार से पूर्व प्रातःकाल 7 से 9 बजे तक गुरू साहिब के दीवान हाल में आयोजन हुआ।
रात्रि 8 बजे प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। तदोपरान्त श्री गुरू सिंह सभा के हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह ने आसा की वार का कीर्तन किया। कथावाचक भाई कुलदीप सिंह, हैड ग्रन्थी भाई वीर सिंह, जितेन्द्र सिंह ने कथा एवं भाई नरेन्द्र सिंह, हजूरी रागी ने गुरबाणी के कीर्तन एवं कथा विचारों द्वारा संगत को निहाल किया। दरबार की समाप्ति पर प्रधान जसबीर सिंह बग्गा ने समस्त संगत को श्री गुरूनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी और सभी का आभार जताया।
इसके पश्चात गुरू का अटूट लंगर बरपा गया। जिसमें संगत ने श्रद्धा पूर्वक गुरू का अटूट लंगर छखा। इस दौरान गुरूद्वारा साहिब के दीवान में सभी के लिए मॉस्क व सेनेटाइजर की विशेष व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस दौरान गुरू ग्रन्थ साहिब के समक्ष श्रद्धालुओं ने मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन में हरेन्द्र सिंह चड्ढा, हरभूपेन्द्र सिंह, आईपी सिंह, प्रभजोत सिंह, सतविन्द्र सिंह माकन, गुरप्रीत सिंह, प्रमिन्द्र सिंह सोनी, तजिन्द्र सिंह डंग, अमनदीप सिंह मदान, चरनजीत सिंह, तरूणदीप सिंह, पवनप्रीत सिंह, कंवलजीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह कालड़ा, दलजीत सिंह बवेजा, गोल्डी, रिंकी कोहली, दीदार सिंह सेठी, बलबीर सिंह धीर, स्वर्णजीत सिंह समेत भारी संख्या में सिक्ख समाज के लोग मौजूद रहे।