Skip to main content

लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाकर बेटियों को किया सुरक्षित


सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 130 करोड़ लोगों के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। जैन कॉलेज में आयोजित मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाकर अनेक मासूम बहनों का भविष्य सुरक्षित करने का काम किया है क्योंकि उनको बहला फुसला कर छल कपट से धर्म परिवर्तन कराया जाता था यह इस बात का संकेत है कि अब इस देश मे छल कपट वाले काम नही होने दिए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया जिस धारा 370 में कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को जकड़ कर रखा था उस धारा 370 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मिनटों में उखाड़ फेंका। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो सपा हो या बसपा सभी ने राष्ट्रविरोधी कार्यो का समर्थन हमेशा से किया है और तुष्टिकरण की राजनीति, धर्म व जाति की राजनीति की है जबकि भारतीय जनता पार्टी 130 करोड लोगो के विकास और राष्ट्र उत्थान की राजनीति करती है। केंद्र की मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के करोड़ो शौचालय बनवाये, उज्जवला योजना के अंतर्गत माताओ बहनों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दे कर धुंए से मुक्ति दिलाई।


बिना धर्म और जाति देखे गरीब लोगों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिए गए जिससे अब किसी गरीब को बीमार होने पर साहूकार से कर्ज नही लेना पड़ता न ही अपना घर गिरवी रखने की नौबत आती है और यह सब सम्भव हुआ है केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण। भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है तबसे कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और माताओ बहनों को पूरी सुरक्षा है जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में लूट खसोट का राज था चारो ओर एक निराशा का वातावरण था परन्तु जनता के समर्थन से जब प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार आई तभी से प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलनी शुरू हो गई।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे कार्यो के कारण लगातार जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है चाहे वह कोई भी, किसी भी प्रकार का चुनाव हो।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास का पहिया निरन्तर चलता रहे इसके लिए आवश्यक है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ विधान परिषद में भी मजबूत किये जायें और इसीलिए आगामी एमएलसी चुनाव में भाजपा स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल व शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को भारी मतों से विधान परिषद में भेजने का काम करें।


सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लिए राजनीति करती है और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र प्रथम है और सभी केवल भारत माता की सेवा के भाव से कार्य करते हैं।
सम्मेलन का संचालन महामंत्री किशोर शर्मा ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, रविन्द्र मोल्हू, दिनेश सेठी, पूर्व नगर अध्यक्ष हेमन्त अरोड़ा, अमित गगनेजा, तेज क्वात्रा, सुरेंद्र शर्मा, गौरव राणा, शिवराज रोड, चेतन सैनी, मुकेश चैधरी, महामंत्री विपिन कुमार, योग चुघ, शीतल विश्नोई, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, सुनील गुप्ता, मयंक गर्ग, राजिंदर कोहली, विजय गुप्ता, मनीष सचदेवा, संजय लाला, नीरज शर्मा, राजकुमार कालड़ा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...