मिशन शक्ति -
महिलाएं सोच में परिवर्तन कर बने स्वावलम्बी: मनीष
सहारनपुर। खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए हर चुनौती से लडने को तैयार रहना चाहिए, ताकि वह अपने आपको अवला नहीं स्वावलम्बी समझें। खंड विकास अधिकारी विकास क्षेत्र मुजफराबाद में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुजफराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तम कार्य करने वाले शक्ति योद्धाओं एवं मिशन शक्ति चैंपियन को सम्मानित किया गया।
शिक्षा विभाग से श्रीमती नूतन वर्मा, दीपा धीमान, अंजलि आर्य, कविता धीमान को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में श्रीमती उमा देवी, श्रीमती मुनेश देवी को एडीओ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नूतन वर्मा ने कहा कि हमें अपनी शक्ति का सकारात्मक रूप से उपयोग करना चाहिए, ताकि देश का पूर्ण विकास हो सकंे। दीपा धीमान ने कहा कि शिक्षा ही वह अस्त्र है, जिसे महिलाएं अपने जीवन में आने वाली मुसीबतों का सामना कर सकती है।
अंजलि आर्य ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम निरंतर चलता रहना चाहिए। कविता धीमान ने संदेश दिया कि की महिला को भी अपनी बेटियों को सशक्त बनाने में पूरा सहयोग देना चाहिए। श्रीमती पुष्पा रानी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी महिलाओं को ध्यान रखना आवश्यक है।
कनिका गुप्ता द्वारा वन स्टाप सैन्टर की जानकारी दी गई। मनीष दत्त ने कहा कि महिलाएं ही परिवार को संभालती हैं, वह अपने परिवार के बच्चों को संस्कार दें, तो समस्त समाज संस्कारित हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने की तथा संचालन श्रीमती पुष्पा रानी ने किया ।