विचार गोष्ठी को संबोधित करते नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छ वातावरण होना जरूरी है और इस कार्य में युवतियां व महिलाएं अपनी अहम भूमिका निभाने का काम करें। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह आज प्रताप नगर स्थित एक विद्यालय में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आईएएस ने अपने संबोधन में सभी को समझाया कि हमें अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं साफ रखना चाहिए।
स्वच्छ वातावरण रखकर ही हम अपने आप को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा सकते हैं तथा महिलाओं को बालिकाओं के प्रति उनका लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आह्वान किया। महिला कल्याण अधिकारी महिला सशक्तिकरण श्रीमती नेहा शर्मा एवं नियंतिका चैधरी ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए गए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 108, 1076, 112, 1098, 102 के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सभी महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कानून बनाए गए हैं, उन्हें हम किस प्रकार उपयोग में ला सकते हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने वूमेन पावर हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन तथा शासन द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के प्रति योजनाओं जैसे सुमंगला योजना, टीकाकरण योजना, विधवा पेंशन, विधवा एक मुश्त अनुदान आदि योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से वंदना यादव एवं रईस अहमद ने किशोर किशोरियों की समस्याओं के हल के लिए जिला अस्पताल द्वारा दी जाने वाली काउंसलिंग के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त वार्ड 53 से पार्षद मनोज जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार, मोहल्ला सुधार समिति वार्ड 53 के अनुभव शर्मा, सोफिया शिक्षा कल्याण समिति की प्रबंधिका शबाना रईस तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विदिता ने भी अपने वक्तव्य में नारी स्वावलंबन की बात कही।
विद्यालय परिवार की ओर से इस अवसर पर अर्शी महमूद, किरण कश्यप, पूनम रोहिल्ला, तरन्नुम जहां, युवराज, साहिल, अब्दुल हन्नान, अब्दुल गनी नूर, इलमा रानी, अनम, रमसा, महक, मरियम, साक्षी, आयशा, इल्मा रहमान, आयशा आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की ओर से रविंद्र कुमार गुप्ता प्रबंधक तथा मुकुल गुप्ता व्यवस्थापक ने सभी का आभार व्यक्त किया।