Skip to main content

एसकेएस मैमोरियल ट्रस्ट ने मेयर संजीव वालिया , नगरायुक्त ज्ञानेन्द्रसिंह व अभय सैनी एडवाकेट को किया सम्मानित



सहारनपुर। मेयर संजीव वालिया ने कहा है कि यदि स्वच्छता में सहारनपुर नंबर वन आया तो देशभर के बड़े उद्योग भी सहारनपुर आयेंगे और रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे। उस स्थिति में सहारनपुर से किसी को पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां के साहित्यकारों के नाम से भी सहारनपुर को देशभर में जाना जाता है। उनके साहित्य को संरक्षित करना हमारा दायित्व है। सहारनपुर के सब साहित्यकारों का साहित्य निगम की ई-लायबे्ररी में रखा जायेगा और प्रमुख साहित्यकारों के तैल चित्र भी निगम लायब्रेरी में लगाये जायेंगे।

मेयर संजीव वालिया यहां पैरामाउंट में श्री कृष्ण शलभ मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। ट्रस्ट द्वारा सहारनपुर के विकास के लिए मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह तथा सहारनपुर बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय सैनी को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उक्त तीनों सम्मानित अतिथियों को कृष्ण शलभ का साहित्य भी भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष वयोवृद्ध समाजसेवी चै. विजय सिंह मुखिया का भी शॉल ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया गया। समारोह की शुरुआत मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और स्मृति शेष कृष्ण शलभ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। कार्यक्रम संयोजक राजीव सैनी, स्वागताध्यक्ष प्रो. ओ पी गौड़,के पी सैनी एडवोकेट, साईक्लिस्ट बाबूराम सैनी, विनित सैनी एडवोकेट, कृष्ण शलभ के अनुज प्रेमचंद,सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, अखिलेश एडवोकेट, रितेश सैनी एडवोकेट, देवेश त्यागी, गोकरणदत्त शर्मा एडवाकेट, सुनील चावला, अमित कपूर, अश्वनी रोड विपिन सैनी ने अतिथियों का तथा अंजना सैनी ने ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती हेम शलभ का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने लोगों से सहारनपुर के नव निर्माण में योगदान की अपील करते हुए कहा कि यदि यहां बैठे लोग स्वच्छता का संकल्प ले लें तो विकास और स्वच्छता की दृष्टि से भी सहारनपुर को देशभर में जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर ने जन सहयोग से लॉकडाउन में भोजन वितरण व मरीजों के उपचार आदि कार्यक्रमों के जरिये एक विशेष पहचान देशभर में बनायी है, ये पहचान स्वच्छता की दृष्टि से भी पूरे देश में होगी तो देश और प्रदेश से विकास के लिए और अधिक धन सहारनपुर आयेगा।

सिविल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय सिंह सैनी एडवोकेट ने भी मेयर और नगरायुक्त की प्रशंसा करते हुए कहा कि सहारनपुर में जो बयार बह रही है, वह सहारनपुर सिविल कोर्ट परिसर तक भी पहुंची है। उन्होंने भी अधिवक्ता समाज से सहारनपुर के विकास में योगदान का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए देश के जाने माने गीतकार राजेन्द्र राजन ने मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त को सहारनपुर की जनता की ओर से विश्वास दिलाया कि सहारनपुर की उन्नति में सभी लोगों का सहयोग नगर निगम को मिलेगा। समारोह में जगपाल सैनी एडवोकेट, उद्यमी सुनील कपूर, संयोग सैनी, प्रणय आदियान, संजय सैनी, रवीन्द्र सैनी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। संचालन ट्रस्ट के सचिव डॉ.वीरेन्द्र आजम ने किया।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...