सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष मौ.तारिक गुड्डू ने अमित कुमार को युवजन सभा का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।
आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मौ.तारिक गुड्डू व प्रदेश महासचिव नरेन्द्र कौशिक, महानगर अध्यक्ष सुरेश त्यागी, महासचिव राजीव सुखीजा, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ परवेज खान ने संयुक्त रूप से अमित कुमार को युवजन सभा का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडने का काम करें। इस दौरान विनय छाबड़ा, सुखविन्दर, राजकुमार कश्यप ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर स.पीपी सिंह, इजमांम, गौरव काम्बोज, वेद प्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।