Skip to main content

सभी धर्मगुरु भी शहर को कूड़ा मुक्त करने में सहयोग करें: नगरायुक्त

कुत्ता पालने वालों पर भी टैक्स लगायेगा नगर निगम

सहारनपुर। मंदिरों से निकलने वाली पूजा सामग्री कूड़ा घरों या नदी-नालों में न फेंकी जाएं और उसका सही उपयोग हो सके इसके लिए नगर निगम अगरबत्ती बनाने का एक प्लांट लगायेगा। इसमें मंदिरों मंे भगवान पर चढ़ाये जाने वाले पुष्प व बेलपत्र आदि से अगरबत्ती बनायी जायेगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आज यह बात यहां मातागढ़ स्थित एमआरएफ सेंटर पर शहर के अनेक मंदिरों के पुजारियों व मंदिरों के प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कही। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री आशु अग्रवाल ने नगर निगम के अभियान में सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि निगम चाहे तो अगरबत्ती का संयत्र वहां लगाया जा सकता है। बाद में नगरायुक्त ने श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर वहां का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

नगरायुक्त ने कहा कि जो पुष्प पत्र भगवान के श्रीचरणों में चढ़ाये जाते हैं उनका उपयोग अगरबत्ती बनाने में किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि इससे एक लाभ ये होगा कि उस पूजा सामग्री का अनादर नहीं होगा, दूसरे उससे नदी आदि जल स्त्रोत प्रदूषित नहीं होंगे तीसरे अगरबत्ती बनाने से जो कचरा बचेगा उसका उपयोग  खाद बनाने में हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर इस पहल के साथ शहर को कूड़ा मुक्त करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य धार्मिक स्थलों, गिरजाघरों, गुरुद्धारों और मस्जिदों के धर्मगुरुओं का भी सहारनपुर को स्वच्छ करने में सहयोग लिया जायेगा।

नगरायुक्त ने सभी धर्मगुरुओं से आह्वान किया कि वे शहर को स्वच्छ बनाने और कूड़ा मुक्त करने के लिए अपने अपने स्तर से अपील करें। नगरायुक्त ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें अपनी सोच और आचरण बदलना पडे़गा। उन्होंने कहा कि कुत्ता पालने वाले लोगों पर भी टैक्स लगाया जायेगा। चंूकि कुत्ता पालने वाले लोग भी अपने कुत्तों से सड़कों और गलियों को गदा कराते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमारा शहर स्वच्छ रहेगा तो स्वस्थ भी रहेगा, जहां गंदगी होती है वहीं बीमारियां भी होती हैं। कूड़ा या तो कूड़ाघर मंे होना चाहिए या डस्टबिन में रहना चाहिए। स्वच्छता में शहर को नंबर वन लाना है तो शहर को कूड़ा मुक्त करना पड़ेगा। 

नगर स्वास्थय अधिकारी ए के त्रिपाठी ने कहा कि मंदिरों से निकलने वाली पूजा सामग्री से खाद भी बनायी जा सकती है, और उसी से मंदिर के बगीचों को हरा भरा रख कर फिर वहीं से फूल प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति समाज और राष्ट्र के बारे में सोचेगा तभी राष्ट्र निर्माण हो सकेगा। राष्ट्र और समाज व्यक्ति ही बनाता है। उन्होंने लोगों से सफाई कर्मियों का सम्मान करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

इसके अलावा पार्षद ज्योति अग्रवाल व भूरा सिंह प्रजापति, डाॅ. वीरेन्द्र आजम, आईटीसी की प्रोग्राम कोर्डिनेटर लिपिका सत्पथी, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व मयंक पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भूतेश्वर मंदिर के प्रधान जगमोहन लाल, मंत्री आशु अग्रवाल, हनुमान मंदिर घंटाघर के पुजारी बाबूराम शर्मा, शिवपुरी मंदिर के पुजारी भूपेन्द्र शर्मा, खलासी लाईन मंदिर के पुजारी बलबीर नाथ, ज्ञानेश्वर महादेव के अंकुर शर्मा व रामकुमार तिवारी आदि अनेक मंदिरों के पुजारी शामिल रहे।
Attachments area

Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...