निराश्रित एवं गरीब असहाय बालिकाओं की समस्याओं के निदान को हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए: निशा सिंह
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह ने कहा कि निराश्रित एवं गरीब असहाय बालिकाओं की समस्याओं के निदान को हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को जीवन स्तर सुधारने में मदद मिल सकती है। इसके लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले हमें इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा बेसहरा और गरीब बालिकाओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए।
इसके लिए सभी को पहल करने की आवश्यकता हैं। श्रीमती निशा सिंह आज यहां बाल गृह (बालिका) चक हरेटी में रहने वाली निराश्रित एवं गरीब असहाय बालिकाओं को शीतलहर से बचाव हेतु कम्बल वितरित कर रही थी। उन्होने कहा कि बालिकाओं को ठण्ड से बचाव हेतु हर सम्भव प्रयास किये जायें। उन्होने कहा कि बालिका गृह में कोविड-19 की गाईडलाईन का पूर्णतः पालन किया जाये। उन्होने कुल 37 बालिकाओं को कम्बल का वितरण किया और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बालगृह प्रबंधन बालिकाओं को हर सुविधा उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, प्रबन्ध निदेशक राजसी डवलपमेन्ट एण्ड रिसर्च संस्थान वी0पी0सिंह तथा बालिका गृह में निवासरत बालिकाएं कु0 रोशनी, लक्ष्मी, इल्मा, सना, तुलसी, रिंकू, नैना, अंजली, रीना, प्रीती, निशा, प्रियंका, सपना, सुमित, आसमीन, आंचल, खुशी, लीलमुनी, सोनिया, वर्षा, तरन्नुम, असबिया, शाहिन, मुस्कान, हीना, नाजिश, इकरा, रूकसार, निशा, पूजा, शिवानी, प्रिया, दीपा, सोनिया, मरियम, अलिशा, बिसमा मौजूद रहीं।