सहारनपुर। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि किसान आंदोलन धीरे-धीरे पूरे देश में गति पकड़ता जा रहा है, यही केन्द्र सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम राणा सर्किट हाऊस रोड पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि आगामी वर्ष केन्द्र सरकार के लिए आखिरी वर्ष साबित होगा, क्योंकि किसानों को आंदोलन पूरे देश में मजबूती के साथ बढ़ रहा है। यह आंदोलन केन्द्र सरकार को गिराने में पीछे नहीं हटेगा।
जिलाध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र सिंह मनिनवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने दिखाकर उन्हें गुमराह करने का काम कर रहे है। आज तक भी उनके द्वारा एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया। किसान, गरीब, मजदूर युवा हर वर्ग आज सरकार से पूरी तरह त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गो की लड़ाई कांग्रेस मजबूती के साथ लडने का काम कर रही है, जिससे कि जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक, नगर, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर तक किसान कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चै.राजेश पाल, राजा ठाकुर, नसीब सिंह, चै.महेन्द्र सिंह, चै.हरिराम, कर्ण सिंह गौतम ने भी अपने विचार रखे। बैठक में रमेश शर्मा, ऋषिपाल, संजय, करणपाल, सुनील चैधरी, रतिराम, अमन, अनुज शर्मा, प्रवीन शर्मा, सलमान, इरशाद, विक्रान्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।