श्रमिकों की पुत्रियों को साइकिल वितरित करते विधायक किरत सिंह
सहारनपुर। विधायक चैधरी किरत सिंह यने कहा कि श्रम विभाग में अधिक से अधिक श्रमिकों को पंजीकृत कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजीयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिकों की पुत्रियों को योजाना का लाभ देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोडने का काम करें।
किरत सिंह आज यहां उप श्रमायुक्त कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को कक्षा 10 या कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के उपरान्त उन्हें आगे की पढ़ाई हेतु प्रेरित करने के लिए आयोजित कार्यशाला को सम्बोधिंत कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर सरकार द्वारा ’मिशन शक्ति अभियान’ (महिला सशक्तिकरण) के तहत 27 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों की पुत्रियों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अन्तर्गत साइकिल वितरण के अतिरिक्त अन्य योजनाओं यथा बालिका मदद योजना, शिशु हितलाभ योजना, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना में 5-5 लाभार्थियों को कुल 12 लाख 91 हजार 500 रूपये के हितलाभ से आच्छादित किया गया।
जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम कराया गया एवं कार्यक्रम के संयोजक उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, सहायक श्रमायुक्त डा0 संतोष कुमार अग्रहरि द्वारा उक्त योजनाओं के बारें में जानकारी दी गयी।
जिला कार्यक्रम एवं जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा कार्यक्रम में अपने स्टाल लगाकर नारी शक्ति, बालिका सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं उनके अधिकारों आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन एन0के0चैधरी, संराधन अधिकारी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण अवतार द्वारा संयुक्त तौर पर किया गया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी, के0पी0 सिंह, उपेन्द्र अवस्थी एवं सुश्री प्रीति सोम के अतिरिक्त सी0टी0यू0 के तिलकराज भाटिया के अतिरिक्त 125 श्रमिकगण उपस्थित रहे और बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।