सहारनपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने आज हरपाल सिंह वर्मा को व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष व अनुराग मलिक को महानगर अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसलों से व्यापारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार ने बर्बादी के मुहाने पर ला दिया है। जिससे अब व्यापारी केवल सपा की ओर से आशा भरी निगाहों से देख रहा है और 2022 को होने वाले विस चुनाव में वह सपा का समर्थन करेगा।
चकरौता रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर आज पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने हरपाल सिंह वर्मा को व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष व अनुराग मलिक को महानगर अध्यक्ष, अनुज गुप्ता को जिला महामंत्री, नवीन सिंघल को महानगर महामंत्री बनाया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी है, क्योंकि उसने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापारियो को विभिन्न तरह की योजनाओं से लाभान्वित किया। जिसको आज भी व्यापारी वर्ग याद करता है। चुंगी समाप्त करने, धारा 3ध्7 स्थगित करने, वैट को व्यापारियों की सहमति के बिना लागू न किए जाने सहित कई अन्य फैसले सपा सरकार में लिये गये थे, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार व्यापारियों का शोषण करने पर आमदा है।
नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसले आज भी व्यापारियों के लिए पूरी तरह अहितकारी साबित हुए है, जिससे छोटे व मंझौले व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो गए है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के लॉक डाउन ने तो आर्थिक व्यवस्था की रीढ को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है, ऐसे में सरकार विद्युत बिलों में जोड़े गए सरचार्ज को समाप्त करें तथा व्यापारियों की लिमिट व बैंक ऋण पर लॉक डाउन की अवधि का ब्याज माफ करें।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष आजम शाह, नगर महामंत्री गुलशन कपूर, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक, जिला महामंत्री अनुज गुप्ता, महानगर महामंत्री नवीन सिंघल, प्रदेश सचिव इं.विजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा ने कहा कि जिस विश्वास के साथ आज पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है, वह भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी और 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी अपनी सरकार बनायेगी। इस दौरान शेखर राणा, रतन यादव, शाहनवाज चांद, शहजाद अहमद, परिक्षित वर्मा, कासिफ अल्वी, पार्षद टिंकू अरोड़ा, रविकांत लूथरा, मौ.उमर, रामशरण, पुरूषोत्तम सैनी, देवेन्द्र कुमार, नरेश पंाचाल, मा.अब्दुल हमीद आदि मौजूद रहे।