सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में किसान ट्रैक्टर रैली के रूप में भागेदारी करेंगे। जिसके लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस दौरान नये पदाधिकारियों की घोषणा भी की गयी। आज नुमाइश कैम्प स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, प्रदेश अध्यक्ष मौ.हुसैन जिलानी, राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव, जिलाध्यक्ष तौहीद अल्वी ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के दौरान ट्रैक्टर रैली में तिरंगे के साथ भागेदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसान जनपद से दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान इसम सिंह को जिला प्रभारी, दानिश इंजीनियर जिला सचिव बनाए जाने की घोषणा की गयी। इस दौरान नसीबुर्रहमान, विकास शर्मा, मौ.कलीम, मौ.मुकीम, मन्नान मलिक, गुफरान मलिक, मुर्सलीन, शोभित शर्मा, कमाल नासिर, अयाज राव, रियाजुल आदि मौजूद रहे।