35 ग्राम विकास अधिकारियों को मिली स्थायी नियुक्ति
सहारनपुर। पंचायत राज विभाग में तैनात वर्ष 2017-18 बैच के 35 ग्राम विकास अधिकारियों को 2 वर्ष की नियुक्ति पूर्ण होने पर आज जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने उन्हें स्थायीकरण कर दिया। विकास भवन स्थित पंचायत राज विभाग में तैनात वर्ष 2017 व 2018 बैच के 35 ग्राम विकास अधिकारियों का नियुक्ति के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव द्वारा स्थायीकरण कर दिया गया है।
ग्राम विकास अधिकारी संघ जनपद शाखा सहारनपुर के मंत्री योगेंद्र पुण्डीर ने जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव व उनके कार्यालय द्वारा संगठन को हमेशा सकारात्मक सहयोग दिया गया है व सेवा सम्बन्धी मामलों का तत्परता से निस्तारण किया गया है।
डीडीओ द्वारा प्रोबेशन पीरियड सफलतापूर्वक पूर्ण कर स्थायी हुए सभी युवा साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं करते है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंत्री योगेंद्र पुण्डीर, अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, अनुराग पटेल, रविन्द्र कुमार, सुभाष, विनोद शर्मा, राजेन्द्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।