Skip to main content

किसानों को मिलने वाली सुविधा पारदर्शी ढंग से लागू की जाए: मण्डलायुक्त



देश के आर्थिक विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान: ए0वी0राजमौलि

सहारनपुर। मण्डलायुक्त ए0वी0राजमौलि ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए वैज्ञानिक आधार पर खेती करने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसानों को मिलने वाली सुविधा को पारदर्शी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती और सह फसली खेती के बारे में जानकारी दी जाए। जिससे वे अपने उत्पादन का अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकें। 

उन्होंने कहा कि किसानों की जो भी समस्या है उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिशिचत किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का देश की आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान है। ए0वी0राजमौलि आज किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड सढौली कदीम में आयोजित किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि किसानों के हितों का शासन पूरा ध्यान रख रहा है।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ जाए। उन्होंने कृषि यंत्र योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने क निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषकों के मध्य कृषक उत्पादक संगठनो की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हेंने कहा कि  कृषि एवं कृषि समावेशी विभागो के अधिकारी कृषि उत्पादों के मूल्य संर्वधन व बाजार उपलब्धता के विषय में एक रणनीतिक कार्य योजना तैयार कर कार्य करें। जिससे कृषकों को अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो सकें। 

मण्डलायुक्त ने कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन तथा बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण करते हुये प्रदर्शित किये गये कृषि उत्पादो की जानकारी ली। उद्यान विभाग के स्टॉल का अवलोकन करते समय आयुक्त ने फूल गोभी के अधिकतम उत्पादन व वर्तमान खुदरा मुल्य की जानकारी ली ओर स्टॉल पर उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया कि सब्जी उत्पादन या अन्य औद्यानिक उत्पादों के मूल्य सर्वधन की दिशा में गम्भीरता से कार्य किये जाने की आवश्यकता है, जिससे कि कृषकों को अपनी उपज का सही मूल्य मिल सकें।

महिला कृषक की समस्या से अवगत होते हुए मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी बेहट को तत्काल समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि किसानों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसका समयबद्ध निस्तारण करें। 

कार्यक्रम की कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं अध्यक्षता बिजेन्द्र कश्यप, निदेशक को-ऑपरेटिव बैक, उत्तर प्रदेश द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको के द्वारा कृषको ंको समसामयिक नवीनतम कृषि तकनीकी की जानकारी दी गयी तथा कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ विमल कुमार चैहान ने बीज शोधन तकनीक की ‘मटका विधि’ का सजीव प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक दर्शन सिंह राजपूत, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) राकेश बाबू, उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र, उप जिलाधिकारी बेहट दीप्ति देव एवं खण्ड विकास अधिकारी सढौली कदीम रवि सिंह अपने विभागीय कार्मिकों के साथ उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...