सपा जिलाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंप पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चै.रूद्रसैन ने सपा के प्रकोष्ठों के नयनियुक्त जिलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व उत्तर प्रदेश विधानसभा के आग चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का काम किया जायेगा।
चै.रूद्रसैन आज अम्बाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सउद आलम को नियुक्ति पत्र सौंपकर शीघ्र ही जिला कमेटी घोषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों की वजह से आम जनता त्रस्त है क्योंकि भाजपा को किसान मजदूर व्यापारी व गरीब वर्ग की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपा को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है, इसलिए भाजपा ने नये कृषि कानून लाकर देश के किसान व मजदूरों को बर्बादी की कगार पर लाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह घर-घर जाकर सपा की नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करें। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनायी जा सके।
पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कराये गये विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश की जनता का झुकाव तेजी से सपा की तरफ हो रहा है। जिसके चलते भाजपा में बौखलाहट मची हुई है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाए ताकि सपा का परचम लहराया जा सके।
रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसबीर वाल्मीकि व जिला उपाध्यक्ष सुहेल राणा जिला उपाध्यक्ष चै.अब्दुल गफूर ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष चै.रूद्रसैन के नेतृत्व में पार्टी तेजी से बढ़ रही है जिसके चलते एक ओर जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगी वही आगामी विस चुनाव में जनपद की सातों विस सीटों पर सपा का परचम लहरायेगा।
बैठक में चैधरी प्रवीन बांदूखेडी, राव वजाहत, सोनू चैधरी, राजेश सैनी, संदीप चैधरी, बिजेन्द्र यादव एड., भूपेन्द्र शर्मा, हरपाल सिंह वर्मा, विशाल यादव, नजीर अहमद, साकिब आलम, वेदपाल पटनी समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।