सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी मोनिन्दर सूद ने कहा कि राष्ट्र हित में किसानों की लड़ाई उनकी पार्टी सडक से संसद तक लडने का काम करेगी, क्योंकि देश की उन्नति का मार्ग गांव के रास्ते से ही होकर गुजरता है।
प्रदेश सचिव मोनिन्दर सूद आज यहां पुवांरका ब्लॉक की सलेमपुर भूकड़ी पंचायत मे बोल रहे थे। उन्होंने ने डॉक्टर अंसार को सलेमपुर भूकड़ी पंचायत का अध्यक्ष एवं अमरजीत सिंह राणा कुमार को पुवांरका ब्लॉक का सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की। जिसका सभी ने एक स्वर में समर्थन किया। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस संगठन गांव-गांव जाकर जन-जन से संपर्क करके पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।
श्री बाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक नागरिक को उसका हक दिलाने के लिए संघर्षरत है और हम राष्ट्रहित में किसानों की लड़ाई सडक से संसद तक लडने के लिए कृतसंकल्प है। मोनिंदर बाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश को विकास के मार्ग पर ले जाते हुए सभी के लिए न्याय सुनिश्चित कर सकती है।
कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई को लडने और लोगों को न्याय दिलाने में अग्रणी है और अब जनता इस बात को समझते हुए कांग्रेस को प्रदेश व देश में भाजपा की जनविरोधी सरकारों के एक विकल्प के रूप में देख रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली ने संगठन द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी को कांग्रेस पार्टी के लिए एक उत्साहवर्धक और सकारात्मक संकेत माना। उन्होंने कहा कि जनता में कांग्रेस के प्रति बढ़ रहे विश्वास को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करते हुए कांग्रेस 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुत बेहतर प्रदर्शन करके भाजपा सहित सभी दलों को करारा जवाब देगी। उन्होंने बसपा और सपा को भाजपा की बी-टीम बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सहारनपुर देहात विधानसभा, पुवांरका ब्लॉक क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता के अलावा पुवांरका ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार राणा, अमरजीत सिंह राणा, डॉ अंसार, जिला महासचिव मनीष त्यागी, गुलफाम अंसारी, आरिफ खान, मोहम्मद इदरीश आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता चैधरी मुजफ्फर अली ने और संचालन एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी ने किया।