प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किया जायेंगा: जिलाधिकारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत कार्यालयाध्यक्ष के पदों पर मेधावी बालिकाओं को नियुक्त किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक अधिकारी नायिका नियुक्त किया जायेंगा।
अखिलेश सिंह ने इस आश्य के आदेश जारी करते हुए आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि तहसील व विकासखण्ड स्तर के कार्यालयों में भी सांकेतिक अधिकारी नियुक्त करने हेतु सभी विभाग अपने स्तर से निर्देश निर्गत करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सांकेतिक अधिकारी नायिका की सम्पूर्ण दिन की गतिविधि (फोटोग्राफ के साथ) की सूचना 24 जनवरी 2021 की सांय 05 बजे तक कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी को ई-मेल पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।