Skip to main content

123 गांव एससी महिला और पुरूष के लिए आरक्षित, जानिए ओबीसी के लिए कितने पद रिजर्व



लखनऊ।  यूपी पंचायत चुनाव के लिए  जल्द ही पंचायतवार आरक्षण सूची जारी हो जाएगी। राजधानी लखनऊ में पंचायतों के आरक्षण का काम लगभग पूरा हो गया है। एक या दो मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए आरक्षण की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। मौजूदा समय प्रधानी के दावेदारों का सारा ध्यान आरक्षण पर टिका हुआ है। सूची आने पर पता चलेगा कि 494 में से कौन सी ग्राम पंचायत या बीडीसी व डीडीसी वार्ड किसी श्रेणी में आरक्षित हुआ है। 

एडीएम  (वित्त एवं राजस्व) के अनुसार अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद दावे आपत्तियां मांगे जाएंगे। आपत्तियां सीधे शासन को भी भेजी जा सकती हैं। इसके बाद आरक्षण की एक और सूची जारी की जाएगी। यह दावे आपत्तियों की सुनवाई के बाद जारी होगी। इसको लेकर हलचल तेज है। ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी पदों के लिए डीएम की ओर से गठित टीम आरक्षण की सूची तैयार कर रही है। 

वहीं, जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट एससी महिला और आठ ब्लाक में से तीन ब्लाक प्रमुख सीट एससी ,दो ओबीसी श्रेणी में एक प्रमुख सीट महिला और दो ब्लाक प्रमुख अनारक्षित श्रेणी में तय हो चुके हैं। इसके अलावा 123 गांवों में प्रधान के पद एससी महिला और पुरुष के होंगे। इनमें भी 44 पद महिलाओं और 79 पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी में 131 महिला और पुरुष पद आरक्षित हैं। सिर्फ महिलाओं के लिए 79 और अनारक्षित श्रेणी में 161 प्रधान के पद आएंगे

इंटर कॉलेजों को मतगणना स्थल नहीं बनाया जाएगा

इंटर कॉलेजों को मतगणना स्थल नहीं बनाया जाएगा। शासन स्तर से इस आशय के निर्देश जिलों को जारी किए गए हैं। इसके बाद जिन कॉलेजों को मतगणना स्थल बनाया गया था। उनके नाम हटाकर दूसरे जोड़ने का कार्य शनिवार को शुरू हो गया है। माल-मलिहाबाद में दो इंटर कॉलेजों के नाम हटाकर दूसरे स्थान दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बोर्ड परीक्षा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर कोई अड़चन न आने पाए। 

शनिवार को डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ, एडीएम (एफआर) और टीम के अन्य सदस्यों ने चुनाव तैयारी की समीक्षा की। एडीएम (एफआर) विपिन मिश्रा ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की सूची 90 फीसदी तक तैयार हो चुकी है। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी समीक्षा की जा रही है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए चार मतपत्र प्रयोग किए जाएंगे। 

Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...