Skip to main content

त्यौहारों एवं शोभायात्राओं के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जायेंगा: पुलिस अधीक्षक नगर

त्यौहारों एवं शोभायात्राओं के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जायेंगा: पुलिस अधीक्षक नगर

सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक नगर विनित भटनागर ने शहर के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि आगमाी दिनों में त्यौहारों एवं शोभायात्राओं के दौरान नगर में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करने के लिए नगरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन के  के पदाधिकारियों को आह्वान किया है कि वे निःस्वार्थ भाव से पुलिसध्प्रशासन को आगामी सन्त रविदास जयन्ती के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्राओं के दौरान नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगे। विनीत भटनागर आज यहां कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन  कार्याल्य में चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधिंत कर रहे थे। उन्होंने समस्त थाना एंव चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि आप अपने स्तर से नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों को पूर्ण सम्मान दे और शान्ति व्यवस्था आदि में उनका पूर्ण सहयोग लें। क्षेत्राधिकारी (प्रथम) सी0पी0वर्मा ने कहा कि विभिन्न धार्मिक पर्वो, शोभा यात्राओं आदि के दौरान नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहकर शान्ति व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते है। क्षेत्राधिकारी.सदर दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस जनपद से पूर्व वह जनपद लखनऊ में तैनात थे। उनके द्वारा अपना जनपद लखनऊ का नागरिक सुरक्षा का अनुभव व्यक्त किया गया। उन्होने कहा कि नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी कानून व्यवस्था स्थापित किये जाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते है। अनेक ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जिनसे शान्ति व्यवस्था बिगड़ सकती थी, परन्तु ऐसे अवसरों पर नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों की सूझ.बूझ एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुये स्थिति को संभाल लिया गया। नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी पुलिसि और प्रशासन के आंख-कान के रूप में महत्वपूर्ण कार्य कर अपना सहयोग प्रदान करते है।

उप नियन्त्रक, नागरिक सुरक्षा शिवराज सिंह द्वारा नागरिक सुरक्षा के संगठनात्मक ढांचे के रूप में विस्तुत से जानकारी दी गई और संगठन के पदाधिकारियों की ओर से आषवासन दिया गया कि नागरिक सुरक्षा के समस्त पदाधिकारी विगत वर्षो की भांति कानून एवं शान्ति व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें।

चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा राजेश कुमार जैन ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी प्रत्येक धार्मिक पर्वो एवं शोभायात्राओं के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में  आगामी पर्वो में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी निःस्वार्थ भाव से पुलिस और प्रशासन को शान्ति व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करते है। नागरिक सुरक्षा पदाधिकारियों को ड्यूटी के बदले कोई मानदेय अथवा पारिश्रमिक प्राप्त नहीं होता है। पदाधिकारियों का कार्य मात्र समाज सेवा एवं सम्मान की भावना से सहयोग प्रदान करना है। 

डिप्टी चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा मौ0 आलम द्वारा नागरिक सुरक्षा के बारे में बताया गया। उन्होने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सम्मानित सदस्य होते है। सभी पदाधिकारी समाज सेवा के जज्बे के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन से जुडे हुये है और शान्ति व्यवस्था आदि में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते है। बैठक में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थाना मण्डी, थाना कुतुबशेर, थाना सदर, थाना जनकपुरी, थाना देहात कोतवाली सहित नगर की विभिनन चैकियों के प्रभारी के साथ-साथ अनिल शर्मा, नदीम अख्तर, डा0 हंसराज सैनी, डा0 राजवीर सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, नवीन सैनी, जयदीप जैन, नीना शर्मा, दीपक कुमार सिंह, डा0जगजीवन सिंह राठौर, मनोज चैधरी, शहिद परवेज, जी0सी0पाण्डेय, ऋषभ अग्रवाल, अरूण सूरी, अमित जैन, मौ0आरिफ सुशील काम्बोज आदि अन्य वार्डन उपस्थित रहे। 


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...