सहारनपुर। कृषि वानिकी एवं मत्स्य जापान सरकार मंत्रालय के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषक उत्पादक संगठनों के किसानों को जापान कम्पनी के कृषि उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
घंटाघर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार शर्मा एवं मनोज चैधरी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में जापान कम्पनी के आठ उत्पादों की कृषक उत्पादक संगठनों के किसानों को कम्पनी के अधिकारियों द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
कृषि वानिकी एवं मत्स्य जापान सरकार मंत्रालय एवं जापान डेवलपमेन्ट कम्पनी के संयुक्त परियोजन में आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शनी में मियाची स्पेयर, मियाची बैटरी, कृषि आईटी सेसर मेहरास, फिजुमिन, जैविक सोमरे, टैयो ब्लेड, स्कीपान, स्कीपान जूट एवं होण्डा की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।
राजन सिंह ने कहा कि जापान डेवलपमेंट की ओर से कृषि पर मत्स्य पालन के रखरखाव व उत्पादन में वृद्धि में कम्पनी विशेष रूप से कार्य कर रही है। इसके उपयोग से कृषि लागत कम होगी और आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जापान डेवलपमेंट कम्पनी के राजेन्द्र सिंह, बसंत प्रसाद कोईराला, सुधांशु चैधरी, राजीव कुमार, चन्द्रभान, अमित भास्कर, योगेश कुमार, कम्पनी सीईओ अमित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।