Skip to main content

संजीव वालिया व सांसद कांता कर्दम और नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह



गीता और गौसेवा से ही विश्व कल्याण संभव: ज्ञानानंद

नगर निगम की गौशाला में ज्ञानानंद महाराज ने किया यज्ञशाला का उद्घाटन

सहारनपुर। गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा है कि गीता और गौसेवा से ही विश्व कल्याण संभव है। उन्होंने लोगों से गीता और गौसेवा को अपने संस्कार में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर की समिधा और गाय के घी के साथ यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध और पवित्र हो जाता है। 

महाराजश्री नगर निगम की गौशाला में नवनिर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्वामी ज्ञानानंद ने गौमाता की आरती और गौशाला परिसर में सर्वमनोकामना पूर्ण करने वाले ‘कल्पवृक्ष’ का भी रोपण किया।

इससे पूर्व पं. राजेन्द्र प्रसाद सेमल्टी व ज्ञानानंद महाराज ने वेद मंत्रों व गीता श्लोकों के बीच वैश्विक महामारी कोरोना की शांति के लिए यज्ञ संपन्न कराया। मेयर संजीव वालिया, राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम, पूर्व सांसद राधव लखनपाल शर्मा, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन यजमान की भूमिका में रहे। 

कांता कर्दम ने कहा कि गौवंश की रक्षा और उसे हत्या से बचाना हमारा धर्म है। गाय के गोबर और मूत्र का महत्व आज विश्वभर में जाना जा रहा है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हमें गौसेवा का संकल्प लेकर उसकी सेवा में जुटना होगा। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इतनी व्यवस्थित गौशाला नहीं है।

 नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार को गौशाला में यज्ञ का आयोजन होगा,शहर के लोग अपने परिजनों के जन्म दिन पर यहां यज्ञ कर गौसेवा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रभुजी की रसोई से जुड़े लोगों को भी गौशाला से जोड़ा जायेगा। 

इसके अतिरिक्त बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज, हरिग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सुभाष चैधरी, निगम के उपसभापति भूरा सिंह प्रजापति, पार्षद मुकेश गक्खड़, सुनील शर्मा, मोहरसिंह, मनोज जैन, विराटपुरी, पिंकी गुप्ता, अनिल पप्पू, पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र धवन, नितिन सिंघल, मेडिग्राम के सीईओ डॉ. अजय सिंह, निदेशक डॉ. शरद अग्रवाल, पं.धीरज भारद्वाज, 

पिंजरापोल गौशाला के प्रबंधक जयपाल सिंह, राजकुमार राजू, शीतल टंडन व राजीव अग्रवाल के अतिरिक्त नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुणाल जैन, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, कोषाधिकारी मनोज दीक्षित, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व डॉ. वीरेन्द्र आजम आदि ने भी हवन में आहुति देकर कोरोना शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम का संचालन गौशाला संरक्षक शैलेंद्र भूषण ने किया। कार्यक्रम में मुकेश चैधरी, मौ.शकील, उपेन्द्र व रामशरण आदि का सहयोग रहा।

 

Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...