सहारनपुर। नगर निगम जल्दी ही दो हजार गायों की क्षमता वाली गौशाला का निर्माण करायेगा। यह घोषणा बुधवार को मेयर संजीव वालिया ने कान्हा उपवन गौशाला में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज का सम्मान करते हुए की। मेयर ने महाराजश्री को बताया कि गौशाला के लिए जमीन तलाश की जा रही है। कान्हा उपवन गौशाला की क्षमता 90 गायों की है, लेकिन उसमें करीब पौने दो सौ गायों का पालन पोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौशाला निर्माण के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...