महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति की 68, अन्य पिछड़ा वर्ग की 83 तथा सामान्य वर्ग के लिए 147 पद आरक्षित
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायतध्स्थानीय निकाय) अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन-2021 में आरक्षण सूची की सुनवाई कर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्यों के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 884 ग्राम पंचायतों में से 193 अनुसूचित जाति की स्त्री और पुरूष वर्ग के लिए तथा 239 अन्य पिछड़ा वर्ग के स्त्री और पुरूष के लिए आरक्षित की है। सामान्य वर्ग में महिालाओं के लिए 147 पद आरक्षित है तथा 305 ग्राम प्रधान के पद सामान्य वर्ग के पुरूषों के लिए निर्धारित किये गए है।
पंचायती राज विभाग ने आज इस आश्य के आदेश जारी किये है। विकास खण्ड देवबन्द में 64 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 6 और पुरूष के लिए 11 पद आरक्षित किये है।
सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 11 और पुरूषों के लिए 21 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड बलियाखेडी में 75 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरूष के लिए 12 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 12 और पुरूषों के लिए 25 पद आरक्षित किये है।
विकास खण्ड पुवांरका में 93 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 7 और पुरूष के लिए 14 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 17 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 15 और पुरूषों के लिए 31 पद आरक्षित किये है।
विकास खण्ड मुजफ्फराबाद में 98 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 8 और पुरूष के लिए 14 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 17 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 16 और पुरूषों के लिए 34 पद आरक्षित किये है।
विकास खण्ड सढ़ौली कदीम में 84 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 14 और पुरूषों के लिए 31 पद आरक्षित किये है।
इसी प्रकार विकास खण्ड नागल में 74 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरूष के लिए 11 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है।
सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 12 और पुरूषों के लिए 25 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नागल में 54 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 8 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है।
सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूषों के लिए 19 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नानौता में 56 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है।
सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूषों के लिए 18 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड सरसावां में 103 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 10 और पुरूष के लिए 18 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 17 और पुरूषों के लिए 35 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नकुड़ में 85 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है।
इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 14 और पुरूषों के लिए 28 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड गंगोह में 98 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है।
इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 18 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 19 और पुरूषों के लिए 38 पद आरक्षित किये है। ग्राम प्रधान पद के लिए अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 68, अनुसूचित जाति के पुरूषों के लिए 125, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 83, पुरूषों के लिए 156, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 147 तथा पुरूषों के लिए 305 पद आरक्षित किये गये है।