सहारनपुर। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर आज भगवताचार्य पंडित देशमुख वशिष्ठ के सानिध्य में शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गुरुद्वारा रोड पर आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के लिए आज पंडित देशमुख वशिष्ठ भागवताचार्य के सानिध्य में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। मंगल कलश यात्रा के मुख्य यजमान आनंद भाटिया ने मंगल कलश यात्रा का सफल संचालन किया। मंगल कलश यात्रा का जगह-जगह धर्म प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया।
पंडित देशभक्ति वशिष्ठ ने बताया कि भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गुरुद्वारा रोड पर आयोजित होगी, जिसका सभी धर्म प्रेमी लाभ उठाएं। इस मौके पर पूर्व विधायक राजीव गुंबर, आनंद भाटिया, तरुण भोला, गौरव चैधरी, संकल्प नेब, सचिन भाटिया, अनुराग यादव, विपिन सलूजा, अशोक सलूजा, हिमांशु, भारत, पार्थ महेश्वरी, राघव सेठ आदि भक्तजन मौजूद रहे।