सहारनपुर। मानस मंडल परिवार के तत्वाधान में होली पर्व के उपलक्ष में भजन संध्या एवं रासलीला का आयोजन किया गया, जिसमें राधा कृष्ण का मयूर नृत्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
जेवी जैन कॉलेज रोड स्थित मानव मंदिर में मानस मंडल द्वारा होली पर्व के उपलक्ष में रंगडार गया मोपे सांवरा भजन संध्या एवं रासलीला का आयोजन किया गया, जिसमें पीएनबी के मंडल प्रमुख ओम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। मानस मंडल के सूत्रधार अनिल कुमार शर्मा ने अपने सुर मधुर आवाज से भजन सुनाकर सभी को अपने रंग में रंग लिया।
इस अवसर पर अनिल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन रंग डार गयों री मोपेसांवरा अजा लग जा गले नन्द लाल आदि भजनों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर उन्हें नृत्य करने को मजबूर कर दिया।इस अवसर पर श्री कृष्ण के रूप में वैष्णवी एवं श्री राधा के रूप मे मानसी गुगलानी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। लोकेश मलिक ने कृष्ण-सुदामा की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।
मानस मंडल अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। मानस मंडल सामाजिक कल्याण के रूप में निरंतर नए-नए कार्य करता है, जैसे निर्धन कन्या का विवाह, कुष्ठ आश्रम, अंध विद्यालय एवं मानव मंदिर जैसे आश्रम में दान पर खर्च कर अपना सहयोग करते हैं। अनिल कुमार शर्मा की मीठी वाणी के भजनों से हर कोई रम गया।
इस अवसर पर श्रीमती शालिनी कौशिक, जगदीश कालड़ा, श्रीमती निशा कालड़ा, लोकेश मलिक, पूजा मलिक, हर्ष मुगलानी, सुमन गुगलानी, रेणु लोहिया, एचके मिगलानी, चंद्रकांता मिगलानी, प्रवीण गुप्ता, बीना गुप्ता, राजेश चेकर, कविता चेकर, सुरेश लोहिया, रेनू लोहिया, विजय कुमार, पूनम अरोड़ा, प्रवीण कुमार, रूपा, प्रदीप गिलहोत्रा, प्रीति गिलहोत्रा, पंकज शर्मा, प्रीति शर्मा, पवन सक्सेना, श्रीमती सक्सेना, सतीश दुआ, रमन बंसल, श्रीमती रजनी बंसल आदि का विशेष सहयोग रहा।