शोक सभा में उनके पार्टी के प्रति किये कार्यो को सराहा
सहारनपुर। बसपा नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरिराम गौतम के निधन पर आज पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए पाटी के लिए बड़ी क्षति बताया। बसपा कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरिराम गौतम के निधन पर दुख जताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बताया कि बसपा के मजबूत, निर्भीक, निडर तथा मान्यवर कांशीराम जी और बहन कु0 मायावती के संघर्षशील दिनो में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले पार्टी के मजबूत योद्धा एवं पार्टी स्तम्भ मिशन कार्यकर्ता हरिराम गौतम और जिला महामंत्री राजकुमार सैनी के पिता के निधन से बड़ी क्षति हुयी है, जिसकी भरपायी होना संभव नहीं है। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की किसी भी कार्यक्रम में हरिराम गौतम की प्रसिद्धि और उपस्थिति अत्यधिक महत्वपूर्ण थी। अच्छे वक्त के साथ-साथ अच्छे कलाकार और पार्टी सचेतक और मार्गदर्शक भी थे। उनकी आकस्मिक निधन से पार्टी की क्षति है, जिसकी पूर्ति सम्भव नही है। उनके योगदान के लिए पार्टी ही नही, बल्कि समाज भी हमेशा ऋणी रहेगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दंे। शोक सभा में सभी बसपाईयो ने पहंुचकर अपने योद्धा के लिए पुष्प अर्पित कर आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम, पूर्व एमएलसी मेघराज सिंह जरावरे, कोर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, कोर्डिनेटर राजकुमार गौतम, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, कोर्डिनेटर कुलदीप बालियान, विश्वदयाल छोटन, प्रतिनिधि माजिद अली, प्रभारी एस0 आलम, ममता चैधरी, कार्यालय सचिव नरेश कुमार, इमरान मलिक, राजेश गुलाटी, प्रताप सिंह, फैजानुर्रहमान, राजकुमार सैनी, रवि सहगल, आर्शिवाद आर्य, उसमान कुरैशी, वसीम आलम, सज्जाद अली एड0, मैमून सिददीकी आदि मौजूद रहे। शोक सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने की।