सहारनपुर। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल सरक्षक चन्द्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में विश्व आद्यात्म गुरु स्वामी दीपंकर से श्मशान भूमि आश्रम में मिला। विश्व अध्यात्म गुरु स्वामी दीपांकर ने बताया कि एफ.बी.डी. ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जिस प्रकार से जरूरतमन्दों के लिये आक्सीजन सेवा, भोजन सेवा, कच्चा राशन सेवा,दवा किट सेवा व मास्क, सेनिटाइजर का निःशुल्क वितरण किया है, वो वास्तव में समाजहित मे सराहनीय कार्य है।
हम ट्रस्ट को हरसम्भव मदद देंगे, जो भी इनके पदाधिकारियों द्वारा मांगे की जायेगी। आश्रम द्वारा हमेशा ऐसे सामाजिक कार्य करने वाले युवायों को सहयोग प्रदान कर उनमे ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया जाता रहा है, जो अविरल जारी है। सरक्षक चन्द्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि ट्रस्ट के गाँव बचेगा तो देश बचेगा अभियान जनपद के अधिकतर ब्लॉकों में निंरतर चल रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट के बहुत से सदस्य ने स्वामी दीपंकर से मिलकर चलाये जा रहे सामाजिक कार्यो पर विस्तार से चर्चा की। स्वामी दीपंाकर से मिलने वालों में अर्जुन शर्मा, अंकित यादव, पार्थ माहेश्वरी, जितेंन सैनी, नीरू सिंह, बिजेंद्र गुप्ता, राकेश अग्रवाल, जेंटिल गुप्ता, आशीष रोहिला, तरुण भोला सहित ट्रस्ट के प्रमुख वालिंटियर्स मौजूद रहे।