रालोद कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्वांजलि
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह की पुण्य तिथि पर आज रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए हवन कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया और उनके आदर्शो के अनुरूप किसानों की लड़ाई लड़ने का संकल्प भी लिया। रालोद कार्यकर्ताओं ने चैधरी चरण सिंह चैक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 34 वी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हवन कर सर्वकल्याण की कामना कर विचार गोष्ठी आयोजित की, जिसमें जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम एवं प्रदेश महासचिव चै.धीर सिंह ने कहा कि चैधरी साहब ईमानदारी और सादगी की जिंदा मिसाल थे, उनका जीवन सदैव किसान सेवा के लिए अर्पित रहा। सड़क से लेकर संसद तक गांव गरीब देहात में सदैव किसान एवं मजदूर के हकों की आवाज बुलंद की।
सहकारी खेती का विरोध चकबंदी कानून मंडी समिति कानून ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना पटवारी राज का खात्मा रेलवे कर्मचारियों को बोनस आदि अनेकों जनहित के काम सर्व विदित है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह से किसान आंदोलन चल रहा है लेकिन तीनों कृषि कानूनों पर सरकार की हठधर्मिता किसान विरोधी होने का प्रमाण है। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से अयूब हसन, नगर अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, गजेंद्र चैधरी, चैधरी धीरज सिंह ,राव फरमान ,फखरुल इस्लाम ,महावीर सैनी ,गजेंद्र चैधरी ,राम कुमार टिल्लू, संजय कंबोज ,विशाल कंबोज ,ओम प्रकाश सैनी ,हाजी शमीम ,शौकीन राणा ,श्रवण कंबोज ,राजेंद्र चैधरी, सचिन चैधरी, आसिफ पार्षद ,एलिक सिंह ,हरप्रीत सिंह, सलमान ,कादिर अंसारी ,सरफराज अंसारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
इसके अलावा हकीकत नगर स्थित प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती को सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक् नवाब सिंह गुर्जर ने पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में कार्य किया और उन्होंने सदैव ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उन्हें निस्तारित कराया नवाब सिंह गुर्जर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में सदैव किसानों के हितों की रक्षा की और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम किया जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के आदर्श सिद्धांतों का बनाना है उनकी पुण्यतिथि को मनाना सार्थक होगा इस अवसर पर किसानों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आर्य जाट समाज कल्याण समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री चै.चरण सिंह की पुण्य तिथि पर कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और यज्ञ कर सुख स्मृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन चै.साहब के आदर्षो को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान सत्यपाल सिंह चैहान, चै.धीरज सिंह, चै.बख्तावर सिंह, सचिन चैधरी, देषपाल सिंह, रणधीर सिंह, अर्जुन सिंह, चै.धीर सिंह, मनोज चैधरी, भगत सिंह, गुरदीप सिंह, नेकी प्रधान, पंकज आदि मौजूद रहे।