सहारनपुर। अखिल भारतीय पंचायत संगठन की बैठक में नये पदाधिकारी की घोषणा कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जनता रोड गीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सतबीर प्रधान ने गागलहेड़ी के प्रधान फरमान को ब्लाॅक पुवांरका का अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए गांव के विकास व संगठन हित में कार्य करने का प्रेरित किया गया। इस दौरान संदीप यादव, कर्म सिंह सैनी, प्रधान नफीस, विद्या देवी, प्रदीप कुमार सैनी, सुदेश, फैजान, सुशील, शमशाद, दीपक कुमार, फरमान अली, नरेन्द्र सैनी, शहजाद, सुलेमान, बानो मस्कर आदि गांव के प्रधान मौजूद रहे।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...