नर सेवा ही नारायण सेवा:नगर आयुक्त
सहारनपुर। लाॅकडाउन मंे गरीब व असहाय लोगों की सहायता का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके चलते आज प्रभु जी की रसोई में पहुंच रोटरी क्लब पानीपत के अध्यक्ष स.जसबीर सिंह कपूर व क्लब के सदस्य सरदार करमदीप सिंह ने क्लब की ओर से आज भोजन वितरित करा सब लोगों की सहायता की और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग का आश्वासन दिया।
आज गांधी पार्क स्थित नगर निगम व लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में संचालित प्रभु जी की रसोई में पानीपत रोटरी क्लब के अध्यक्ष स.जसबीर सिंह कपूर व क्लब के सदस्य सरदार करमदीप सिंह जरूरतमंदों को रोटरी क्लब पानीपत की ओर से निशुल्क भोजन वितरित किया। नगर आयुक्त नगर निगम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार नर सेवा नारायण सेवा और सेवा का संकल्प का संदेश प्रभु जी की रसोई एक लम्बे अरसे से दे रही है और अब यह संदेश न केवल जनपद या प्रदेश में बल्कि दूसरे राज्यों में भी पहुंच रहा है। इसी कडी में रोटरी क्लब पानीपत के अध्यक्ष श्री कपूर का यहां आकर सेवा कार्य करना बहुत ही महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है।
नगरायुक्त ने कहा कि रोटरी क्लब इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है और सेवा ही सबसे बडा धर्म है, यह रोटरी क्लब ने एक बार फिर प्रमाणित किया है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष स.जसबीर सिंह कपूर ने कहा कि वे प्रभु जी रसोई में आकर सेवा करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और यहां के भोजन की उत्तम क्वालिटी व सेवाभाव के सम्पूर्ण वातावरण को देखकर अभिभूत हुए हैं।
इस अवसर पर प्रभु जी की रसोई के सचिव शीतल टण्डन द्वारा स.जसबीर सिंह कपूर को अंगवस्त्र व पुस्तक भेंटकर उनका आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कर्नल संजय मिडढा, स.राजपाल सिंह, राजेश कपूर, संजय ढींगडा,पवन अरोडा, राकेश शर्मा, सतीश ठकराल, करनदीप सिंह, सुशील धनोटा, हरीश अरोडा, अनिल गिरधर, विकास कश्यप, सौरभ मल्होत्रा आदि बडी संख्या में रोटरी क्लब व प्रभुं जी की रसोई के सदस्य मौजूद रहे।