सहारनपुर। जनपद में जिला कारागार सहारनपुर से 16 विचाराधीन बन्दियों को 60 दिन की अन्तरिम जमानत दी गई है। जिला कारागार सहारनपुर एवं उप कारागार देवबन्द से अभी तक 567 बन्दियों को अन्तरिम जमानत पर छोड़ा जा चुका है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद की हाई पावर कमेटी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशो के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिविजन) हरिकेश पाण्डेय ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि 18 जून 2021 को पारित किये गये आदेश के क्रम मे न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय कुमार आशीष के आदेश से 16 बन्दियों को रिहा किया गया। इस प्रकार अभी तक जिला कारागार सहारनपुर एवं उप कारागार देवबन्द से 567 बन्दियो को अन्तरिम जमानत पर छोडा जा चुका है।