सहारनपुर। एन्टी भूमाफिया अभियान के अन्तर्गत तहसील नकुड के क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मानी माजरा, ग्राम पंचायत सहसपुर जट्ट में 167 बीघा भूमि से अवैध कब्जाधारियों से कब्जा हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। ज्वाईंट मजिस्ट्रेटध्उप जिलाधिकारी नकुड़ श्री हिमांशु नागपाल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस भूमि पर दबंगों के द्वारा काफी लम्बे समय से बल का प्रयोग कर कब्जा किया गया था। शिकायत मिलने पर आज राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उनकी उपस्थिति में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराया गया। इस भूमि के मुख्य भाग पर मानसून से पहले वृक्षारोपण कराया जायेगा ताकि यमुना नदी की भूमि की सुरक्षा रहे। अन्य भाग पर भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटित किए जाने का प्रस्ताव किया जायेगा। भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के विरूद्ध भू-माफिया अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...