Skip to main content

प्रषासक विकास कार्यो के नाम पर धन को कर रहे खुर्द-बुर्द: संजय

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। ग्राम गदन पूरा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संजय वालिया ने पंचायती राज विभाग की कार्यशैली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 माह में नियुक्त प्रशासकों ने विकास के नाम पर धन को खुर्द बुर्द कर डाला जिसका खामियाजा ग्राम प्रधानों को भुगतना पड़ रहा है ऐसे में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी मामले की जांच करा कर कार्रवाई करें अन्यथा सोमवार से वह हल्ला बोल अभियान के तहत धरना शुरू करेंगे।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संजय वालिया आज शारदा नगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। संजय वालिया ने कहा कि गांव के प्रधान को सर्वे सर्वा माना जाता था, लेकिन अब हकीकत जानकर लगा कि गांव में ग्राम प्रधान की कोई हैसियत नहीं है। केवल एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव गांव की व्यवस्था को चलाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों कार्यकाल पूर्ण होने पर शासन निर्देश अनुसार प्रत्येक गांव में प्रशासक के रूप में एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव को प्रशासक नियुक्त कर विकास कराए जाने का दायित्व सौंपा गया था। ग्राम प्रधान संजय वालिया ने कहा कि 5 वर्षों में इतना विकास नहीं हो सका।

 जितना कि 5 माह में प्रशासको द्वारा कराए जाने का दावा किया जा रहा है और ग्राम प्रधानों के खाते से धनराशि को पूरी तरह खुर्द बुर्द कर दिया गया है, जिसके बाद ग्राम प्रधान के समक्ष आर्थिक संकट होने के साथ-साथ गांव के विकास की समस्या भी खड़ी हो गई है, क्योंकि बैंक खातों में धनराशि नहीं है और ग्रामीण उनसे गांव के विकास की आशा किए हुए हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान अपने आपको बेबस महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 40 प्रतिषत कमीशन को अपना हक हलाल बताते हैं। ऐसे में गांव का विकास हो पाना किसी भी रूप में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों के अधिकारों का पूरी तरह हनन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंडलायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अभी तक भी उस पर आज तक कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधानों को अधिकार के अनुरूप स्वतंत्र रूप से कार्य करने का दायित्व सौंपा जाए अन्यथा वह ग्राम पंचायत विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू करेंगे और सोमवार से धरना प्रदर्शन किया जाएगा और किसी भी रुप से ग्राम प्रधानों का मानसिक आर्थिक उत्पीड़न नहीं होने देंगे। पत्रकार वार्ता में रवि यादव कार्तिक वालिया एवं पटवारी सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...