सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेष अध्यक्ष नरेष उत्तम पटेल के निर्देषानुसार जतिन्दर बीर सिंह को महानगर उपाध्यक्ष, गुरविंदर सिंह बजाज को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष व मनिन्दर सिंह को महानगर सचिव बनाये जाने की घोषणा करते हुए सपा व्यापार सभा के प्रदेष अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पार्टी सदैव ही अति पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग को प्रोत्साहित करने का काम करती है।
आज चकरोता रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा उनकी संस्तुति पर जतिन्दर बीर सिंह बजाज को महानगर उपाध्यक्ष, गुरविंदर सिंह बजाज को महानगर अध्यक्ष, एवं मनिंदर सिंह को महानगर सचिव मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी समाज के लोगों को सम्मान देने का काम किया है।
उन्होने कहा कि छात्र, नौजवान, मज़दूर ,किसान और व्यापारी सभी कमर तोड़ महंगाई एवं बेरोज़गारी से परेशान होकर भाजपा को हराना चाहते हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी है। तीनो कृषि बिल पर अड़ी भाजपा, किसानों का भविष्य खराब कर अडानी को लाभ पहुंचाना चाहती है, उनका रवैया पिछले आठ महीने से धरना दे रहे किसानो के प्रति बहुत संवेदनहीन है। किसानो को आतंकवादी, खालिस्तानी कहकर सम्बोधित किया जा रहा है।
इस मौके पर अभिषेक टिंकू अरोड़ा पार्षद, विपिन जैन नगर विधायक प्रतिनिधि, राहुल शर्मा, एससीएसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामशरण, पारस नौटियाल, सरदार लवीश कालड़ा, सरदार मनकीरत सिंह दुआ, सरदार मनजोत सिंह, हरनित सिंह छाबरा, तार्वेंद्र सिंह, रूपेंद्र सिंह, तरनजीत सिंह, हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।