सहारनपुर। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिये निरन्तर प्रयासरत रहने से स्थानान्तरण नीति का पूर्णतया पालन कराया जा रहा है, किसी कर्मचारी का शोषण होने नही दिया जाएगा। शासन स्तर से जो मांगे लम्बित है, उन पर लगातार वार्ता चल रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही पूर्ण होंगी।
प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव आज प्रंतीय पदाधिकारियों के साथ जनपद पहुँचे थे। सबसे पहले वह प्रवीण यादव की माता के देहांत पर उनको सांत्वना देने जनता रोड स्थित आवास पहुँचे थे, यहां से फिर वो कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिये देहरादून रोड पर सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचें, जहां सैकड़ंो कर्मचारियों ने रामलाल यादव का जोरदार स्वागत किया तथा विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश सिंह प्रभारी पश्चिमांचल, उमेश श्रीवास्तव प्रंतीय ऑडिटर, अर्जुन सिंह त्यागी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ,उमंग शुक्ला संगठनमंत्री पश्चिमांचल, प्रमोद बंसल ने अपने विचारों से कर्मचारियों को अवगत कराया। शैलेश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की एक प्रमुख मांग है पुरानी पेंशन बहाल की जाए जब सांसद विधायको को पुरानी पेंशन दी जा रही है
तो अपने जीवन के 25 से 35 साल सरकारी सेवा देने वाले कर्मचारियों को पेंशन क्यों बन्द की गयी है लगातार आंदोलन चलाये जा रहे है,संधर्ष किये जा रहे है हम पुरानी पेंशन लेकर रहेगे। इस मौके पर अर्जुन त्यागी, मनोज रावत, मुकेश शर्मा, मोती यादव, रमेश कश्यप, विनोद कुमार, रामलाल डबराल, अशोक कुमार, मदन सिंह, अरुण पाल, गोरखनाथ सैनी, सचिन मित्तल, परवीन कुमार राणा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।