सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण अपने आप में एक समस्या है, जिसका एक मात्र निस्तारण प्रदेष का विभाजन है और पृथक पष्चिम प्रदेष निर्माण होने तक उनका यह आंदोलन यथावत् जारी रहेगा। भगत सिंह वर्मा आज यहां पेपर मिल रोड स्थित संगठन के कार्यालय उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप मंे संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कार्यालय का शुभारंभ कर सुषील गुर्जर धारकी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा करते हुए कहा कि उप्र का विभाजन किया जाना अति आवष्यक है और संगठन पिछले दो दषक से यह मांग उठाता आ रहा है, क्योंकि आज उप्र विषाल राज्य होने के कारण समस्याओं से घिरा हुआ है, क्योंकि पूर्वांचल के विकास के नाम पर पष्चिम के धन का प्रयोग होता है और पष्चिम के विकास को केवल शून्य ही मिलता है,
जिस कारण यहां बेरोजगारी, मंहगाई, स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ है और इन समस्याओं का एक मात्र विकल्प पृथक पष्चिम प्रदेष का निर्माण है। जिसके लिए संगठन यह लड़ाई लड़ रहा है। निर्माण होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चैधरी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी, रविंद्र चैधरी गुर्जर, प्रदेश महामंत्री आसीम मलिक, व्यापार मंडल पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लाम्बा,
शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक मलिक ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश की लड़ाई सभी के साथ-साथ शिक्षकों व छात्रों की भी लड़ाई है, जिसमें हम सब भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी, वीरेंद्र सिंह बिल्लू, चैधरी सुरेंद्र सिंह, वसीम जहीरपुर, सुनील धीमान, मेहर चंद नौटियाल, मुकर्रम प्रधान, प्रधान नीरज सैनी, प्रधान महबूब हसन, बुद्धू हसन, विक्की चैधरी, रविंदर गिल, जगतार सिंह, संदीप चैधरी, सुमित वर्मा, शक्ति सिंह, नैन सिंह सैनी, महेंद्र सिंह, नवीन, नफीस डॉक्टर, अनीस आदि मौजूद रहे।