सपा पिछडा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की समीक्षा में दिये निर्देश
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मजबूती के साथ कार्य कर संगठन मजबूती में योगदान दे तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुट जाएं। राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति शुक्रवार को यहां अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ व अन्य फ्रंटल संगठनों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर संगठन मजबूती में योगदान दें और हमारे सामने 2022 का विधानसभा चुनाव खड़ा है
जिसको सभी चुनौती के रूप में स्वीकार कर चुनाव की तैयारियों में लग जाएं उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं और अपने लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को समझाने का कार्य करें। सपा जिला अध्यक्ष चैधरी रूद्र सेन ने कहा कि प्रत्येक फ्रंटल संगठन का मजबूत होना हमारी मजबूती का आधार है जिसके बल पर हम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं सभी लोग चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरीश चंद्र प्रजापति एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी इंजीनियर विजेश शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है जिसको सभी निभाना काम करें। प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धूम सिंह सैनी पार्टी की वरिष्ठ नेता कार्तिकेय राणा साहिल खान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में जीत का लक्ष्य निर्धारित कर हम सब एकता मजबूती के साथ आपसी मतभेदों को दूर कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत का परचम लहरा जा सके और पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सके।