सहारनपुर। औधड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मंे चल रही शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि शिव तत्व ही जीव एवं जगत का कल्याण करता है। श्रीरामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में राधा विहार स्थित मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान नरेश चंदेल एवं अंकुर अग्रवाल ने परिवार सहित शिव महापुराण एवं व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शिव महापुराण का तत्विक रहस्य बताते हुए स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि शिव तत्व ही जीव एवं जगत का आधार है। वही सृष्टि का प्राण रूप होकर चेतनता प्रदान करता है।
जीव के कल्याण एवं कर्मबंधन से मुक्त का मूल मार्ग शिव की निर्मल भक्ति ही है। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति का संगम ही ब्रहमभाव की पूर्ण उर्जा है, जो साकार रूप में प्रकृति एवं परम पुरूष है। जो समस्त चराचर को धारण कर सभी को आत्मा चेतन कर सृष्टि संचालन करते है। इस अवसर पर पं.ऋषभ शर्मा, अरूण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेन्द्र धीमान, अश्वनी काम्बोज, वर्षा, किरण, बबली, गीता, करूणा, अंजलि, हुमा, सुचेता आदि मौजूद रहे।