सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रेल कर्मचारी की संग्दिध परिस्थितियों में मौत हो गयी परिजनों ने हत्या की आंशका जतायी है। घर के बाहर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और हत्या के संबंध में परिजनों से जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या के कारणों का अभी तक भी खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने डाॅग स्कवायड के माध्यम से भी घटनास्थल का मुआयना कराया।
सदर बाजार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रेलवे कालोनी निवासी मोहन की हत्या कर उसका शव घर के बाहर फेंक दिया गया। बताया जाता है कि मोहन रेलवे में खलासी पद पर कार्यरत था। विगत् दिवस वह अपने घर से डयूटी के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। आज सुबह उसका शव घर के पास पड़ा मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मोहन की पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पति मोहन कल शाम छह बजे डयूटी के लिए घर से निकले थे और वह रात तक घर नहीं पहुंचे थे।
उन्होंने आज सुबह सात बजे घर का दरवाजा खोला, तो उनका शव घर के बाहर पड़ा मिला। उनके गले पर रस्सी के निशान भी बने थे। घटना की जानकारी तत्काल ही सदर बाजार कोतवाली पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच करायी। परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।