Skip to main content

स्वतंत्रता अमृत महोत्सव में भाजयुमो ने निकाली तिंरगा यात्रा



सहारनपुर। स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई व महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया व जनमंच से तिरंगा यात्रा आरंभ की गई। इसके बाद घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह व डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया।

तिरंगा यात्रा का समापन करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने कहा कि लाखों भारतवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर हमे यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन वीर शहीदों ने विदेशी ताकतों पर विजय पाने के साथ ही देश का सर्वांगीण विकास और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर एक मज़बूत राष्ट्र की परिकल्पना थी। हमारे महान बलिदानियों के बलिदान से हमे विदेशी ताकतों से स्वतंत्रता तो मिल गई परन्तु स्वतंत्र भारत की शुरुआती सरकारे देश को ऐसी दिशा देने में विफल रहीं जिससे कि एक मजबूत व आत्मनिर्भर भारत बन पाता। देश में जाति व धर्म के नाम पर ज़हर घोला गया जिससे कि अपनी सत्ता बचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार स्वतंत्रता आंदोलन के हमारे महानायकों के सपनो का भारत के निर्माण में लगी है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जाती, धर्म की राजनीति को नकार कर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलकर देश का सर्वांगीण विकास किया है। आज भारत की गिनती दुनिया के मजबूत राष्ट्रों में होने लगी है व दुनिया जानती है कि ये नया भारत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। पिछले सात वर्ष में भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है, देश के सेना मजबूत हुई और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, ज़िला कार्यक्रम संयोजक सागर चैधरी, महामंत्री विपिन सलूजा, सत्यार्थ प्रकाश, सूरज शुक्ला, राहुल जांब, आशु अरोड़ा, हितेश शर्मा, विवेक त्यागी, आशु बजाज, हरि राम सिंह, राहुल तोमर, सनी दीक्षित, जितेंद्र सचदेवा, सुमित जसूजा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...